Doordrishti News Logo

आठ दिवसीय सूर्यनगरी सेवा समिति के शिविर का समापन

जोधपुर,सूर्यनगरी सेवा समिति द्वारा रामदेवरा जातरूओं के लिए लगाए आठ दिवसीय शिविर का आज समापन किया गया। मीडिया प्रभारी भंवरलाल बाहेती ने बताया कि सूर्य नगरी सेवा समिति द्वारा रामदेवरा जातरूओं के लिए लगाए गए शिविर में न्यूनतम दर पर नमकीन (मिर्ची बड़ा, मोगर कचोरी,समोसा)चाय तथा मावा कचोरी,एवं सुबह शाम निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया।

इस शिविर में रोज दिन भर भारी भीड़ एवं भक्तों का जमावड़ा होता रहा। समापन पर सभी सदस्यों ने सूर्यनगरी सेवा समिति के संरक्षक रहे स्व.दास राठी,स्व.राजेश बंसल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं बाबा रामदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिविर का समापन किया गया।

इस अवसर पर गोपाल माच्छर अध्यक्ष,सचिब सूरज प्रकाश सोनी,उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, सहसचिव श्याम गुप्ता,प्रचार मंत्री दिनेश मुथा,कोषाध्यक्ष कमल किशोर भूतड़ा,केवल सालेचा,विक्रम सिंह, विमल राठी,महेंद्र भूतड़ा,जुगल सोनी, कैलाश गुप्ता, प्रकाश भूतड़ा चंद्रशेखर डागा आदि सभी सदस्य उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026