Doordrishti News Logo

सिरोही पुलिस की सूचना पर 30 लाख की शराब पकड़ी

एस्कार्ट कर लाया जा रहा शराब से भरा ट्रक ट्रेलर जोधपुर में पकड़ा

  • सिरोही पुलिस की सूचना पर जोधपुर डीएसटी एवं बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई
  • 586 कार्टन शराब बरामद
  • गुजरात जानी थी शराब

जोधपुर,कमिश्ररेट की जिला पश्चिम डीएसटी टीम ने अवैध शराब से भरा एक ट्रक ट्रेटर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब से भरे ट्रक को उत्तर प्रदेश का ड्राइवर गुजरात सप्लाई करने वाला था। इस ट्रक को यूपी और टोंक निवासी दो युवक कार से एस्कॉर्ट कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि ट्रक चालक का सिरोही में एस्कॉर्ट करने वालों से संपर्क टूटा तो उसे पुलिस की कार्रवाई की आशंका हुई। उसने रूट बदल कर जोधपुर- बाड़मेर वाला रूट पकड़ लिया। इस की सूचना जोधपुर डीएसटी टीम को सिरोही डीएसटी ने दी। इस पर बाडमेर हाईवे पर पेप्सी तिराहे पर नाकाबंदी कर ट्रक को जब्त किया गया। उस पर कवर किए गए प्लास्टिक को हटा कर देखा तो उसमें शराब के कार्टन भरे थे। इस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। मिनी ट्रक में चंडीगढ निर्मित अंग्रेजी शराब थी।

liquor-worth-30-lakhs-caught-on-the-information-of-sirohi-police

डीएसटी सिरोही पुलिस ने दी सूचना

सोमवार देर रात प्रभारी डीएसटी टीम जिला सिरोही करणीदान ने प्रभारी डीएसटी जोधपुर पश्चिम मनोज कुमार को शराब से भरा ट्रक के जोधपुर से बाड़मेर की तरफ जाने की सूचना दी थी। इस सूचना पर मनोज कुमार व थानाप्रभारी पुलिस थाना बोरानाडा धर्माराम को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने जोधपुर से बाड़मेर की तरफ जाने वाली रोड पर पेप्सी तिराहा पर नाकाबन्दी की। इस पर वहां से गुजर रहे टाटा मिनी ट्रक को रुकवा कर ट्रक के उपर बंधे प्लास्टिक को हटाकर देखा तो मिनी ट्रक की बॉडी में कागज के कार्टन में चण्डीगढ़ निर्मित शराब भरी हुई मिली। मिनी ट्रक में भरे कार्टन को जब्त किया।

liquor-worth-30-lakhs-caught-on-the-information-of-sirohi-police

ट्रक में मिली शराब,बीयर के कार्टन

इसमें अंग्रेजी शराब के 206 कार्टन व बीयर के 380 कार्टन थे। पुलिस ने पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक 31 वर्षीय गरमेश सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध शराब से भरा ट्रक लेकर सिरोही से होकर गुजरात जा रहा था।

एसकार्ट गुजरात जानी थी

डीसीपी वेस्ट यादव के अनुसार शराब से भरे ट्रक के आगे-आगे कार में दो व्यक्ति टोंक निवासी शंकरलाल रैगर उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप यादव एस्कॉर्ट कर रहे थे। ट्रक चालक का सिरोही में एस्कॉट करने वाले से संपर्क टूटा। उसे लगा कि पुलिस ने कार को पकड़ लिया है इस पर ट्रक चालक ने गुजरात जाने का रास्ता बदल दिया। जोधपुर बाड़मेर होते हुए गुजरात के लिए रूट पकड़ा। इसकी भनक पुलिस को लग गई थी और पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रक को जब्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026