Doordrishti News Logo

जोधपुर के सचिन इंडो-अमेरिकन लीडरशिप अवार्ड से होंगे सम्मानित

जोधपुर/न्यूयॉर्क, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 10 से 18 सितंबर को इंडो -अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से बिज़नेस समिट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चुनिंदा बिज़नेस लीडर में से एक जोधपुर मूल के तथा दुबई प्रवासी एवं एसएस ग्लोबल मर्चेंटस के कार्यकारी निदेशक सचिन पुरोहित भी भाग लेंगे। सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें इंडो- अमेरिकन लीडरशिप अवार्ड-2022 से सम्मानित किया जाएगा।

पिछले दो दशक से देश विदेश में भी कई बिज़नस कार्यक्रम कर चुकी इंडियन एचीवर्स फ़ोरम इस बार इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के साथ मिलकर अमेरिका में यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। व्यवसायिक जगत में ऊंचाइयों पर पहुँचने वाले कई उद्यमियों को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। लगभग 50 बिज़नस लीडर्स अलग अलग क्षेत्र से इसमें अपनी भागीदारी निभाएंगे।

जोधपुर मूल के तथा दुबई में बसे युवा उद्यमी सचिन पुरोहित यूके स्थित एस एस ग्लोबल मर्चेंटस के कार्यकारी निदेशक है तथा कमोडिटी प्रोडक्ट में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: