Doordrishti News Logo

रणभूमि श्रद्धांजलि यात्रा शुरू

जोधपुर,शहर में सोमवार को थल सेना की कोणार्क कोर ने अनूठी पहल की है। युवाओं और पर्यटकों को भारत पाक के युद्ध की गौरव गाथा के साथ बॉर्डर एरिया के भ्रमण के लिए रणभूमि श्रद्धांजलि यात्रा का आगाज किया है। इस यात्रा को आज मेहरान गढ से कोणार्क कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर व जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने झंडा दिखाकर रवाना की।

यात्रा के दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत 1971 में युद्ध लड़ चुके वयोवृद्ध योद्धा उस समय के अनुभवों को कहानी के माध्यम से साझा करेंगे। 9 वयोवृद्ध योद्धा युद्ध की कहानियां बताएंगे। इसमें बीएसएफ के पूर्व जवान भैरोसिंह भी होंगे जो लोंगेवाला बैटल पर खड़े होकर स्वयं द्वारा लड़ी गई जंग के बारे में बताएंगे। बॉर्डर मूवी में भैरोसिंह का रोल सुनील शेट्टी ने निभाया था।

battlefield-tribute-journey-begins

जोधपुर के शेरगढ़ निवासी भैरोसिंह अभी जीवित है। यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु हुई इसमें सेना, प्रशासन,पुलिस,रेलवे और सैनिक कल्याण बोर्ड का भी सहयोग है।

चार जंग स्थलों का होगा दौरा

सोमवार को मेहरानगढ से यह टूरिस्ट का ग्रुप रवाना हुआ और चार मुख्य स्थलों पर भ्रमण के बाद फिर से 8 को जोधपुर पहुंचेगा। मेहरानगढ़ से सुबह 8.30 बजे यात्रा रवाना हुई, जिसके साथ 5 पूर्व सैनिक भी साथ गए हैं। यहां से स्वरूप का तला होते हुए बाकासर से गडरा रोड पहुंचेगी। अगले दिन मुनाबाव जाएगी जो टूरिस्ट गाइड व अन्य बॉर्डर भी देख सकेंगे। शाम को मुनाबाव से जैसलमेर पहुंचेगी। सात सितम्बर को जैसलमेर के लोंगेवाला और वहां से तनोट माता के मंदिर जाएगी।

8 को फिर पहुंचेंगी जोधपुर

आठ सितम्बर को जैसलमेर से जोधपुर वापस पहुंचेगी। चार दिन में यह यात्रा पश्चिमी बॉर्डर पर लड़ी गई चार मुख्य लड़ाइयों छाछरों,गडरा रोड, परबत अली और लोंगेवाला के जंग स्थल पर पहुंचेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह साल की मासूम से रिश्तेदार नाबालिग ने किया दुष्कर्म

May 8, 2026

ड्रग्स माफिया के घर मिले मादक पदार्थ व अवैध हथियार

May 8, 2026

60 टीमों ने 466 स्थानों पर दी दबिश

May 8, 2026

54 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला: जोधपुर कमिश्ररेट में गुमनाराम होंगे एडीसीपी मुख्यालय

May 8, 2026

डिजिटल अरेस्ट गैंग से जुड़े दो साइबर ठग गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का खुलासा

May 8, 2026

गौ वंश संदिग्ध हालात में जला मिला: गौ भक्तों में रोष

May 7, 2026

लूणी की मोगड़ा कला में रात्रि चौपाल: कलक्टर आलोक रंजन ने सुनीं फरियादें

May 7, 2026

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

May 7, 2026

समपार फाटक सी-213 पर रेल कार्य के दौरान 03 दिन तक यातायात रहेगा डायवर्ट

May 7, 2026