Doordrishti News Logo

गुजरात में परिचित की हत्या का आरोपी जोधपुर में पकड़ा गया

गुजरात की अंजार पुलिस को सौंपा

जोधपुर, गुजरात में पाटन जिले के अंजार थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को युवक की हत्या कर फरार होने वाला एक अभियुक्त जोधपुर में पकड़ा गया है। अंजार पुलिस आज जोधपुर आई और आरोपी की लोकेशन के बारे में बताया। तब देवनगर पुलिस की टीम ने आरोपी को प्रताप नगर रॉयल्टी नाका के पास से पकड़ लिया। बाद में उसे अंजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गुजरात के पाटन जिले में अंजान थाना क्षेत्र में पाटन गुजरात के अजीत पुत्र नोतुखां की हत्या कर शव मकान के पानी की टंकी में मिला था। घटना 20 अगस्त की थी। इसमें एक मुल्जिम बाड़मेर के सवाउ पदमसिंह निवासी जोगाराम उर्फ आर्यन पुत्र भागीरथ जैन फरार चल रहा था। इसकी लोकेशन आखलिया-मसूरिया के आसपास आने पर अंजार पुलिस आज जोधपुर आई। इस पर कांस्टेबल पिंटू सिंह एवं मोतीलाल की टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाते हुए उसे प्रताप नगर रॉयल्टी नाका के पास से पकड़ लिया। अंजार पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026