Doordrishti News Logo

ताश पत्तों से जुआ खेलते चार गिरफ्तार,50 हजार बरामद

जोधपुर,शहर की देवनगर पुलिस ने अलसुबह मसूरिया क्षेत्र में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर 50 हजार 200 रूपए बरामद किए हैं।आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि पुलिस की गश्त करती टीम में अलसुबह मसूरिया क्षेत्र में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार युवकों किशोर गवारियां, गिरधारी पटेल, महेश पंवार एवं श्रीनिवास सैन को गिरफ्तार कर उनके पास से 50200 रूपए जब्त किए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: