पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-गायत्री राठौड़
प्रशासन व पर्यटन उद्यमियों के साथ प्रमुख शासन सचिव पर्यटन ने ली बैठक
जोधपुर,पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला प्रशासन एवं पर्यटन उद्यमियों के साथ पर्यटन व्यवसाय से संबंधित विषयों पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रशासन एवं पर्यटन उद्यमियों द्वारा पर्यटन व्यवसाय से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। उन्होंने उपस्थित पर्यटन उद्यमियों से इस क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा इस क्षेत्र के विकास के लिए संभावनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने उपस्थित पर्यटन उद्यमियों से पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं एवं इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्य दिये जाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया की प्रशासन की ओर से पर्यटन विकास व सुदृढीकरण के लिए हर संभव सहयोग व प्रयास सुनिश्चित किये जायेंगे।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग जयपुर आनन्द त्रिपाठी, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग जोधपुर डॉ.सरीता फिड़ौदा,उपायुक्त नगर निगम राकेश कुमार,रोहित कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा पर्यटन उद्यमी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने किया सरदार पटेल को नमन

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

