Doordrishti News Logo

डॉ रोहित माथुर बने कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष

जोधपुर,डॉ एसएन मेडीकल कॉलेज के वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉ रोहित माथुर को कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ माथुर ने बुधवार को विभागाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। कार्डियोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ संजीव सांघवी की एक वर्षीय पुनर्नियुक्ति कार्यकाल की अवधि 17 अगस्त को पूर्ण हो गई। डॉ सांघवी के कार्यकाल में कार्डियोलॉजी विभाग अनेक विकास कार्यो के नए आयाम स्थापित किए। उनकी एक वर्ष के अपॉइंटमेंट का समय पूरा हो जाने पर डॉ रोहित माथुर को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ माथुर ने मेडीकल कॉलेज जोधपुर से एमबीबीएस व एमडी किया। इसके बाद डीएम कार्डियोलॉजी गणेशशंकर विद्यार्थी मेडीकल कॉलेज कानपुर से किया। वे राजस्थान लोक सेवा आयोग से एक अप्रैल 2012 को चयनित होकर सहायक आचार्य नियुक्त हुए व सितम्बर 2019 को सह आचार्य बने।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026