Doordrishti News Logo

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क कार्यों के लिए 1915.89 लाख मंजूर

जोधपुर,जोधपुर के सरदारपुरा विधान सभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विकास,विस्तार एवं नवीनीकरण के विभिन्न कार्यों के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान जयपुर के मुख्य अभियन्ता एवं अतिरिक्त सचिव संजीव माथुर द्वारा जारी इस स्वीकृति के अन्तर्गत क्षेत्र में विभिन्न 12 सड़क कार्यों के लिए 1915.89 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

मुख्य अभियन्ता द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार सरदारपुरा विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत परिहार नगर लिंक रोड की पांच सड़कों पर सिंगल लेन सीसी सड़क का कार्य (मेन भदवासिया रोड से 80 फीट रोड) के कुल 2.50 किलोमीटर कार्य के लिए 294.57 लाख रुपए, सूरजगढ़ पैलेस से चैनपुरा स्कूल तक 1.90 किमी डबल लेन सीसी सड़क का कार्य के लिए 239.76 लाख रुपए और नरसिंहजी की प्याऊ से मगरा वाया चार खंबा तक 10 मीटर चौड़ाई में 1.20 किलोमीटर सीसी सड़क मय फुटपाथ का कार्य के लिए 396 लाख रुपए की धनराशि मंजूर की गई है।

इसी प्रकार हंस लावजी की पाल से नंदी तक 0.70 किलोमीटर सीसी सड़क का निर्माण कार्य के लिए 124.28 लाख रुपए माता का थान से माली समाज श्मशान सड़क तक 0.65 किलोमीटर तक स्टोन पेवमेंट के कार्य के लिए 240.90 लाख रुपए, मंडावता पुलिया से फूलबाग पुलिया तक 1.10 किमी डामर सड़क के नवीनीकरण कार्य के लिए 82.82 लाख रुपए और बालसमंद रॉयल्टी नाका से तिराहे तक दो लेन से चार लेन 0.50 किमी डामर सड़क के कार्य के लिए 144.79 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति आदेश के अनुसार आरटीओ ऑफिस के पीछे गुलाब नगर सी रोड पर 0.06 किमी स्टोन पेवमेंट के कार्य के लिए 22.59 लाख रुपए,रॉयल्टी नाका की विभिन्न सड़कों का 0.45 किमी सीसी सड़क के कार्य के लिए 52.62 लाख रुपए, यूको बैंक मंडोर गली नंबर 1 एवं 2 में 0.55 किमी सीसी सड़क का कार्य के लिए 66.38 लाख रुपए और नयाबास बालसमंद मंडोर में 1.20 किलोमीटर सीसी सड़क के कार्य के लिए 143.08 लाख रुपए धनराशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करे- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कांग्रेस और भाजपा को 44-44 और रालोपा को मिली एक सीट,10 निर्दलीय जीते

September 15, 2026

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026