Doordrishti News Logo

धवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत

जोधपुर,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जोधपुर संभाग में प्रवेश करते ही विधानसभा क्षेत्र लूनी के ग्राम पंचायत धवा में जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के मास्टर कलाराम पटेल व सांगरिया पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम चौधरी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में समस्त भाजपा कार्यक्रर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत पर पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी ताकत दिखाई।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि इस बार सत्ता परिवर्तन करके ही दम लेंगे। इस पर पुनिया ने सभी लोंगो का हाथ जोडक़र आभार प्रकट किया। पूनिया प्रवास के काफिले के साथ लूनी पूर्व प्रधान व राष्ट्र्रीय किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शैलाराम सारण ने तिरंगे को देश का स्वाभिमान बताते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहृान पर भाजपा संगठन के जनजागरण, तिरंगा रैली के माध्यम से करीब 20 करोड़ घरों में तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। इसके लिए भाजपा बूथ स्तर से सांसद तक इस कार्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

इस अवसर पर धवा प्रधान गोविंद राम भील,किसान मोर्चा मण्डल लूणी महामंत्री उत्तमसिंह चौहान, धवा पूर्व सरपंच कल्लाराम पटेल फौजी, भाजपा झंवर मण्डल उपाध्यक्ष गुमानाराम देवासी, रामप्रताप सिंह पाल, चुन्नीलाल सांई, सोहन दास रामावत, लक्ष्मण मालवी, भगाराम सरगरा,पारस सागर,जोगाराम सरगरा, लक्ष्मण देवासी,राजूराम, मदन सुथार व खीमाराम सरगरा व सांवलराम पटेल सहित कई कार्यकर्ता उप्पस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed