महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
जोधपुर,देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष व बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल व जोधपुर शहर उत्तर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सलीम खान, जोधपुर शहर दक्षिण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश जोशी के निर्देशानुसार आज सुबह 10 बजे राजीव गांधी चौक सोजती गेट में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
निवर्तमान देहात अध्यक्ष नैमाराम बैरा गंगाणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार के निर्देश में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर जोधपुर जिला मुख्यालय पर आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विधायक,जिला प्रमुख, पूर्व विधायक,पूर्व सांसद, प्रधान,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष,शहर के सभी पार्षदगण,यूथ काग्रेंस,कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, सभी प्रकोष्ठ,पार्टी के सभी सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर सामुहिक रूप से गिरफ्तारी देंगे।
केंद्र सरकार की अव्यवहारिक आर्थिक नीतियों के चलते समूचे देश में मंहगाई चरम पर पहुच चुकी है। आम आवश्यकता की वस्तुए पेट्रोल, डीजल,एलपीजी से लेकर खाद्य सामग्री आटा, दाल, पैकेज्ड अनाज, शहद, दही, खाने का तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं पर भारी टैक्स लगाने से महंगाई और बढ़ी है। देश में बेरोजगारी आसमान छू रही है। अग्निपथ योजना जैसी विवादास्पद, खराब कल्पना और रक्षा क्षेत्र में बेरोजगार भारतीय युवाओं को अनिश्चित भविष्य में धकेलने जैसी अलोकतांत्रिक योजनाओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने संसद के अन्दर और बाहर जनहित में केंद्र सरकार को घेरा है।
केंद्र सरकार की इन नीतियों के कारण देश का भविष्य कुछेक उद्योगपतियों के हाथो की कठपुतली बनता जा रहा है। जब से संसद में मानसून सत्र शुरू हुआ है, कांग्रेस पार्टी सदन के अन्दर और बाहर दोनों जगह केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

