Doordrishti News Logo

शिवालय में गूंजे हर हर महादेव हुआ रूद्रीपाठ और अभिषेक

सावन का तीसरा सोमवार

जोधपुर, शहर में आज सावन का तीसरा सोमवार मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के आने का सिलसिल बना रहा। मंदिरों में सुबह से ही रूद्रीपाठ के साथ हवन और अभिषेक चलते रहे। कई लोगों ने आज भी व्रतोपवास किया। कई लोगों ने गौशालाओं में जाकर गायों को लापसी और चारा दिया। शिवलयों में सुबह से ही हर हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही।

शहर के भीतरी क्षेत्र अचलनाथ महादेव मंदिर,कायलाना के सिद्धनाथ महादेव,पब्लिक पार्क स्थित शिव मंदिर,रातानाडा शिवमंदिर, जागनाथ महादेव मंदिर, जबरेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं, युवतियां और पुरूषों की तरफ से हवन यज्ञ,अनुष्ठान,विभिन्न तरह से अभिषेक एवं रूद्रीपाठ चलते रहे। मंदिरों में आज सावन का तीसरा सोमवार उल्लास के साथ मनाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: