मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा स्थगित
- जिला प्रशासन के आग्रह
- ताकि अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में आहत को राहत की रफ्तार बनी रहे
- मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
- राहत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर हों
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 28,29 जुलाई को प्रस्तावित जोधपुर दौरा स्थगित हो गया है।
मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि प्रभावितों को हरसंभव राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश जारी करते हुए आपदा प्रबन्धन एवं राहत गतिविधियों की रफ्तार को बनाए रखने में जुटे अधिकारियों के आग्रह को स्वीकार कर अपना दो दिवसीय जोधपुर दौरा स्थगित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर जिले में गत 2 दिनों से हो रही अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन में जुटे अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री से फिलहाल दौरा स्थगित करने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का 28 तथा 29 जुलाई को जोधपुर दौरा प्रस्तावित था जो अब स्थगित हो गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

