water-situation-in-the-city-house-collapsed-woman-died-husband-and-two-children-injured

शहर में जलाजल के हालात, मकान गिरा, महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

शहर में जलाजल के हालात, मकान गिरा, महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

  • लोग बोले.. मेह बाबा अब ढब जा..

  • 41 घंटे अनवरत बारिश

  • अब तक 262 एमएम पानी बरसा

  • अब तक 6 कि मौत

  • दूसरे दिन भी स्कूलों में अवकाश घोषित

  • बालेसर का बैठवासियां बांध टूटा

  • पानी गांवों में घुसा

  • ट्रेन, रोडवेज के पहिए थमे रहे

जोधपुर, मारवाड़ पर इंद्र देव की मेहरबानी अब कहर बन गई है। उनका गाया मेघ मल्हार टूट कर बरस रहा है। सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार की दोपहर एक बजे तक अनवरत जारी रहस्य। कभी रूक रूक कर तो कभी मूलसाधार के रूप में बरसता रहा। बारिश के चलते बुधवार की सुबह शहर में नागौरी गेट की जनता कॉलोनी में एक मकान भरभरा कर गिर गया। वक्त घटना घर में चार सदस्य थे। इसमें एक महिला की मौत हो गई तो उसका पति, पुत्र और पुत्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला का शव मोर्चरी में रखवाया गया।

water-situation-in-the-city-house-collapsed-woman-died-husband-and-two-children-injured

फतेहपोल क्षेत्र में भी एक मकान की दीवार भरभरा कर सुबह गिरी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। अब तक 41 घंटे तक पानी बरस चुका है। मंगलवार की रात को फिर से मूसलाधार बारिश हुई। अब तक 262 मिलीमीटर पानी बरस गया है। शहर के नदी,नाले उफान पर हैं तो कई जगहों पर पानी का भारी जमाव है।
रेल और रोडवेज के पहिए मंगलवार से ही थम गए हैं। कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा चुका है। रोडवेज मंगलवार की दोपहर से बंद पड़ी है। खुद बस स्टेण्ड पानी में डूबा हुआ है। रलवे ट्रेक पर भी पानी भरा है। बारिश के चलते जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने आज भी निजी और सरकारी स्कूल में अवकाश भी घोषित कर दिया।

water-situation-in-the-city-house-collapsed-woman-died-husband-and-two-children-injured

शहर के पुराने भवनों और भीतरी शहर का जायजा लेने के लिए खुद जिला कलेक्टर,पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ सुबह निकले। नागौरी गेट जनता कॉलोनी में गिरे मकान का अवलोकन करने के साथ घायलों से मिलने एमजीएच भी पहुंचे।

अब बारिश ढा रही सितम

मारवाड़ के जोधपुर,जालोर, भीनमाल,पाली सिरोही में जमकर बादल बरसे हैं। यहां पर अतिवृष्टि जैसे हालात बन गए हैं। सडक़ों और वाहनों का संपर्क भी टूट गया है। लगतार हो रही बारिश से शहर के निचली बस्तियों में पानी भी भर गया है। लोगों के घरों में बरसाती पानी घुसने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सूरसागर थाने में गिरा प्लास्टर

इधर शहर के सूरसागर थाने में सुबह छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। हालांकि इसमें कोई पुलिस कर्मी चोटिल या जख्मी नहीं हुआ है।

फतेह पोल में गिरी मकान की दीवार

भीतरी शहर के फतेहपोल क्षेत्र में सुबह एक मकान की दीवार का हिस्सा भरभरा कर गिर गय। गनीमत थी कि हादसा सुबह हुआ जिससे जनहानि होने से बच गई। दीवार का एक तरफ हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

अब तक बारिश में 6 की मौत

पिछले 41 घंटे से चली आ रही बारिश से शहर और इसके आस पास हादसे में पांच जानें गई हैं। सुबह मकान गिरने से एक महिला की मौत होने से अब इनकी संख्या छह हो गई है। बेरीगंगा में युवक झरने के साथ बहा था तो बावड़ी कस्बे में चार बच्चे कालकल्वित हो गए थे।

जिला कलेक्टर पहुंचे एमजीएच

सुबह नागौरी गेट में मकान गिरने से हुए हादसे के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता घायलों से मिलने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। हादसे में परिवार की एक महिला की मौत हुई है।

रानीसर पदससर ओवर फ्लो मोहल्लेवासियों ने लिया आनंद

भारी बारिश एक तरफ कहर बन कर आई तो खुशियां भी साथ लेकर आई है। जहां एक तरफ शहर के पर्यटन स्थल झरने में तब्दील हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ इनका आनंद लेने के लिए लोग पीछे भी नहीं हैं। पर्यटन स्थलों पर लोगों का हुजूम आज भी उमड़ रहा है। भीतरी शहर के रानीसर पदमसर ओवर फ्लो होने से क्षेत्र में झरना चालू हो गया। ऐसे में सुबह से ही लोगों ने इस झरने में नहाने का सपरिवार आनंद लिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं ने यहां पर पूजा अर्चना भी की है। लोग काफी उल्लासित नजर आए।

बालेसर का बैठवासियां बांध टूटा, पानी गांवों में घुसा

जिले के बिलाड़ा और बालेसर में भी बारिश का पानी कहर ढा गया। बालेसर का बैठवासियां बांध सुबह टूटने से पानी का सैलाब निकल पड़ा। पानी गांवों में घुस गया है। लोगों ने वीडियो बनाकर इसको वायरल कर दिया। बिलाड़ा के निकट बरना गांव में भी कच्चे पक्के मकानों की दीवारें क्षतिबग्रस्त हो गई।

पिकनिक स्पॉट पर जाने से रोका, पुलिस से मारपीट

बारिश के बीच लोगों का पिकनिक स्थलों की तरफ झुकाव ज्यादा हो गया है। मंगलवार को शहर के कायलाना, कदमकंडी और माचिया पार्क पर काफी हुजूम उमड़ा। पुलिस ने बेरिकेड लगाए और लोगों वहां से जाने से मनाही की। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की चेतक में तैनात कांस्टेबल दिनेश नायल जाब्ते के साथ माचिया पार्क कायलाना रोड पर चेतक में ड्यूटी पर था। तब भाखरी बस्ती सूरसागर के गौरव गहलोत पुत्र कमलेश का वहां जाने से रोका गया। तब वह पुलिस से झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इस पर अब प्रताप नगर थाने में राजकार्य में बाधा डाले जाने का प्रकरण दर्ज किया है।

गेंवा गांव में रात को घरों फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

सूरसागर के गेंवा गांव में लोगों के घरों में पांच पांच फीट तक पानी भर गया। रात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली भी नहीं थी, ऐसे में एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर कई परिवार को पानी से बाहर निकाला।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts