Doordrishti News Logo

बिल्डिंग द नेशन ग्रीन थीम पर किया पौधारोपण

जोधपुर,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के एक्शन प्लान माह जुलाई 2022 के निर्देशों की पालना में बिल्डिंग द नेशन ग्रीन विषय पर पौधारोपण के अभियान के तहत सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाऊसिंग बोर्ड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकों के साथ नीम, शीसम, गुलमोहर एवं अन्य कई प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रकृति का उपहार है एवं वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वह सभी पर्यावरण के अंतर्गत ही आते हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) जवरी लाल आर्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार,व्याख्याता मोहनलाल शर्मा, पुखराज सिंह,क्रांतिलाल भार्गव एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

सचिव सांदू ने किया औचक निरीक्षण

रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू ने सोमवार को बाल बसेरा चाईल्ड केयर होम, बचपन चिल्ड्रन केयर होम एवं सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews