चार युवकों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा,चाकू और गुप्ती बरामद
जोधपुर, कमिश्ररेट पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ करते हुए शुक्रवार रात में चार युवकों को पकड़ा। इनके पास से चाकू और गुप्ती जब्त कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।
सदर बाजार पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल कैलाशचंद ने बाइजी तालाब रोड पर विजय चौक निवासी मोहम्मद जाहिद पुत्र अब्दुल खालिक को पकड़ा। इसी तरह एएसआई नंदकिशोर ने घासमंडी रोड पर खापटा उदयमंदिर निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद सकिर को गिरफ्तार किया। दोनों से चाकू बरामद किए गए।
राजीव गांधी नगर पुलिस थाने के एसआई बगडाराम ने कायलाना झील पर्किंग के पास से राइका बाग हरिजन बस्ती के रितिक हंस पुत्र श्याम हंस और हैडकांस्टेबल फेलीराम ने इसी क्षेत्र में रामबाग कागा निवासी विशाल पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर गुप्ती बरामद की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

