युवक के हाथ से मोबाइल झपटा, आरोपी की तलाश
जोधपुर, सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेेत्र में नसरानी सिनेमा के पीछे एक युवक का मोबाइल बाइक सवार बदमाश लूट कर ले गया। पीडि़त ने इस बारे में सरदारपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि घटना में बुडकिया देचू निवासी रावतराम पुत्र नराराम प्रजापत की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह शाम के समय नसरानी सिनेमा के पीछे रोड से निकल रहा था। वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहा था। तब एक बाइक पर दो बदमाश आए और हाथ पर झपटा मार कर उसका मोबाइल ले गए। वह चिल्लाया तब तक बदमाश भाग निकले। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

