Doordrishti News Logo

गंभीर गर्भवती के घर पहुंच कर की जाँचें

  • वात्सल्य अभियान: घर बैठे आई गंगा
  • उपचार एवं दवाइयों से किया लाभान्वित

जोधपुर,जिला कलक्टर की पहल पर जिले में गुरुवार से आरंभ हुए वात्सल्य अभियान ने अपने आगाज के पहले ही दिन एक गर्भवती महिला को सेहत से रूबरू करा कर इसकी सार्थकता को सिद्ध कर दिया। यह अभियान उसके लिए घर बैठे आयी गंगा से कम नहीं रहा।

हुआ यों कि वात्सल्य अभियान को लेकर गुरुवार को हुई गतिविधियों के दौरान यह सामने आया कि लूणी क्षेत्र के निम्बला गांव की 30 वर्षीय लीला देवी पत्नी आशुराम इस समय गर्भवती है।

इसके बारे में जानकारी मिली कि लीला देवी इससे पहले तीन बार गर्भपात के कारण अति गंभीर श्रेणी में होने के बाद अब आठवीं बार गर्भवती है। उसे गर्भकाल के दौरान गर्भपात से बचाव के लिए उम्मेद अस्पताल में सर्जरी के बाद आराम की सलाह व उपचार दिया गया। इस कारण से वह अपने घर पर पूर्ण रूप से बेड रेस्ट पर है तथा वात्सल्य अभियान का लाभ लेने के लिए उसका स्वास्थ्य केन्द्र पर आना संभव नहीं है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवन्त मण्डा ने बताया कि लीला की इस विवशता की स्थिति में संवेदनशीलता एवं वात्सल्य अभियान को आशातीत सफलता दिलाने में जुटे उपकेन्द्र लूणी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लूणी पर कार्यरत प्रसाविका राधिका एवं सीएचओ नृसिंह पटेल तथा निम्बला के स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं ने गंभीर गर्भवती लीला के घर जाकर खून, बीपी,वजन के साथ गर्भस्थ शिशु की जांच के साथ चल रहे उपचार की जानकारी ली तथा पोषण संबंधित सलाह दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026