Doordrishti News Logo

सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

जोधपुर,नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों से अधिकाधिक कामकाज राजभाषा हिंदी में करने का आव्हान किया है। डीआरएम बुधवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, क्रमांक-1जोधपुर की बैठक को संबोधित कर रही थी।

सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल

पांडेय ने कहा कि सभी कार्मिकों विशेषकर केंद्र सरकार के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को अपना काम हिंदी में करने में गौरव की अनुभूति होनी चाहिए और सभी विभागाध्यक्ष इस बात पर चिंतन करें कि कैसे राजभाषा हिंदी को अधिकाधिक प्रयोग में लाएं जिससे उसका गौरवमयीं स्थान बना रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान में अनुच्छेद 343 से 351तक भारत सरकार की राजभाषा नीति संबंधी प्रावधान शामिल किए गए हैं, कृपया इनका पालन किया जाए।

उन्होंने सभी कार्यालय प्रधान से अनुरोध किया कि वह स्वयं पहल करके अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करें,साथ ही अपने अधीनस्थों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजभाषा हिंदी के बोलने वाले भारत देश में सर्वाधिक है,हिंदी देश की संपर्क भाषा है। देश की संस्कृति व परंपरा का अहम हिस्सा है।
हिंदी प्रशासन,वाणिज्य,विज्ञापन, बाजार व मनोरंजन की सबसे प्रभावी भाषा है। सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा का प्रयोग निरंतर बढ़ रहा है। अतः राजभाषा का प्रयोग करना आसान है।

बैठक के दौरान अध्यक्ष व मंडल रेल प्रबंधक ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हिंदी पत्रिका सूर्योदय के 16वें अंक का विमोचन किया। बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 के अवसर पर आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले कर्मचारियों को अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इसके पश्चात मंडल के राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने बैठक की कार्यसूची की प्रत्येक मद पर विस्तार से चर्चा की तथा जिन सदस्य कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन में कमी पाई गई उन्हें अवगत कराया। भविष्य में इसे सुधारने के लिए अनुरोध किया गया।

बैठक में सदस्य के रुप में उपस्थित कार्यालय प्रमुखों द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में पांडेय ने रेलकर्मचारी दिलीप सांखला द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया। प्रारम्भ में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी व अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन ने पौधा भेंट कर अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक का स्वागत किया व अंत में आभार जताया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026