एक दूसरे पर उँगली उठाएँगे तो उसमें हम सब का नुक़सान-वसुन्धरा राजे

जोधपुर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि यदि हम एक दूसरे पर उँगली उठाएँगे तो उसमें हम सब का नुक़सान है, पूरे परिवार का नुक़सान है। किसी भी लड़ाई को एक जुट होकर ही जीता जा सकता है। हमें एक दूसरे पर विश्वास करना होगा। कान के कच्चे नहीं होना होगा, तब ही हमें कामयाबी मिलेगी। चाहे राजनीति हो या प्रदेश का विकास हम आगे तब ही बढ़ पाएँगे फिर हमें कोई नहीं रोक पाता।

एक दूसरे पर उँगली उठाएँगे तो उसमें हम सब का नुक़सान-वसुन्धरा राजे

राजे मंगलवार को सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रही थी।उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और गुड गवरनेंस अपनी जगह। लोग मुझे कहते थे राजनीति करो,गुड गवरनेंस की क्या आवश्यकता है पर मैंने अपने समय में गुड गवरनेंस पर ध्यान दिया।भामाशाह नारी सशक्तिकरण,गौरव पथ,टूरिज़्म,अन्नपूर्णा रसोई,अन्नपूर्णा भंडार,जल स्वावलंबन अभियान,पॉश मशीन,आईटी,बैंकिंग को सबसे जोड़ने का काम हमने किया। द्रव्यवती नदी का काम हमने किया,पर आज वह किस हाल में है? यह सोचने की ज़रूरत है कि हमारा देश में राजस्थान पहले पायदान पर कैसे आये। आज जब हम गाँव में जाते हैं तो बूढ़ी माताएँ आशीर्वाद देती हैं। महिलाएं साथ चलने के लिए तैयार रहती हैं।पुरुष भी कहते हैं हम भी आपके साथ चलेंगे। यह प्यार देख कर कभी-कभी आंसू आ जाते हैं आँखो में। इस अवसर पर बसुंधरा राजे का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026