Doordrishti News Logo

सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत को मिली धमकी

  • पुलिस ने बढ़ाई एडवोकेट सारस्वत की सुरक्षा
  • घर और कार्यालय पर एक सशस्त्र पुलिस मैन सुरक्षा के लिए तैनात

जोधपुर,शहर में फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को फिर से धमकी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एडवोकेड हस्तीमल सारस्वत के ऑफिस में डाले गए एक पत्र में कोष्ठक में सलमान फिर लिखा गया है..

दुश्मन का दोस्त हमारा पहला दुश्मन हस्तीमल, हम छोड़ेंगे नहीं पूरे परिवार सहित मुसेवाला जैसा हाल करेंगे बहुत जल्द। इस मामले में एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कचहरी परिसर स्थित जुबली चेंबर के उनके कार्यालय के दरवाजे की कुंडी में यह कागज डाला गया था। यह पत्र मिलने पर हस्तीमल सारस्वत ने तुरन्त पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत के घर और कार्यालय पर सुरक्षा लगा दी है। एक सशस्त्र पुलिस मैन उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: