भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद,एक व्यक्ति गिरफ्तार
1485 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, 733 डेटोनेटर,1368 मीटर सेफ्टी फ्यूज,5600 मीटर कोर्ड डेटोनेटिंग फ्यूज बरामद
जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि जिला विशेष टीम एवं थाना बोरून्दा की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त अजीतसिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी मालावास पुलिस थाना पीपाड शहर को गिरफतार कर भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि अजीतसिंह पुत्र नारायण सिंह के किराये के मकान पर दबिश दी गयी। जहां पर बाड़े में खड़ी मिनी ट्रक में भरे 1485 किलोग्राम अवैध आयुध (विस्फोटक पदार्थ), 1368 मीटर सेफ्टी फ्यूज,5600 मीटर कोर्ड डेटोनेटिंग फ्यूज,733 नग हाई-एक्स प्लोजिव नोन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर आदि बरामद किया गया। जांच पीपाड़शहर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह की तरफ की जा रही है। अभियुक्त से विस्फोटक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

