Doordrishti News Logo

बीमार ससुर से मिलने पावटा गया, अज्ञात चोर सेंध लगा गए

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 17-ई के एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा ले गए। पीडि़त बीमार ससुर से मिलने पावटा गया था। घटना में पुलिस ने जांच आरंभ करते हुए अब चोरों की तलाश शुरू की है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि घटना में सेक्टर 17-ई 115 निवासी हितेश जैन पुत्र प्रकाश जैन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह रात को अपने बीमार ससुर से मिलने पावटा शक्ति नगर गया था। तब रात में ही पड़ौसी ने सूचना दी कि घर में आवाजे आ रही है और लाइट जल रही है। इस पर वह तुरंत घर पहुंचा। वह पड़ौस के रास्ते से घर में गया तो दो व्यक्ति उसके घर से भागते दिखे। मगर वे पकड़े नहीं गए। अंदर जाने पर सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। अज्ञात चोरों ने घर से पत्नी का एक तोला मंगलसूत्र, छह ग्राम की अंगूठी और 15- 20 हजार रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026