Doordrishti News Logo

घर के बाहर खेल रहे बच्चों को पड़ौसी ने टोका

नहीं मानने पर किशोरी पर कैंची से प्राणघातक हमला

जोधपुर, शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में टैंपों स्टेण्ड स्थित नूरानी मस्जिद के पास में बच्चों को घर के बाहर खेलने से पड़ौसी ने मना किया। बच्चे नहीं माने तो पड़ौसी ने कैंची से एक किशोरी पर प्राणघातक हमला कर उसे घायल कर दिया। बच्ची की हालत में सुधार है। पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के टांके लगना बताया गया है।

एयरपोर्ट थानाधिकारी रमेंद्र हाडा ने बताया कि टैपों स्टेण्ड के नजदीक नूरानी मस्जिद है। यहां पर बुधवार शाम को कुछ बच्चे खेल रहे थे। तब वहां किराए पर रहने वाले रकमूदीन उर्फ रहमान पुत्र जमालुदीन ने बच्चों को टोका।

बच्चे खेलते नहीं माने तो उसने अपने घर से कैंची लाकर एक 16 साल की बच्ची पर हमला किया। पहले उसकी मां पर हमले का प्रयास किया गया। मगर बच्ची बचाने गई तो उसके पीछे दौड़ा और कैंची से हमला कर घायल कर दिया। कैंची के वार किए जाने से बच्ची घायल हो गई। उसकी हालत ठीक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के दादा अब्दूल मजीद की तरफ से हत्या प्रयास में केस दर्ज कराया गया। बताया गया कि वक्त घटना आरोपी शराब के नशे में था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026