पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार
हथियारों से भरी कैंपर गाड़ी की थी जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार। पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं में भय पैदा कर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले एक युवक को जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी अपनी कैंपर गाड़ी में तलवार,लाठियां, सरिया,लोहे के पाइप और पत्थर भरकर मतदान केंद्र के पास गाड़ी दौड़ा रहा था। पुलिस ने मौके पर हथियारों से भरी कैंपर गाड़ी जब्त की थी, जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया था।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव 2026 के दौरान असामाजिक तत्वों और चुनावी माहौल बिगाडऩे वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस थाना बोरूंदा में दर्ज प्रकरण में आरोपी रावनियाना निवासी रामदयाल पुत्र पुखराज को गिरफ्तार किया गया है।
सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है: निज़ाम
पुलिस के अनुसार,30 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के दौरान आरोपी रामदयाल अपनी कैंपर गाड़ी में धारदार हथियार तलवार, लाठियां, सरिया, लोहे के पाइप और पत्थर लेकर गांव रावनियाना स्थित मतदान केंद्र के पास पहुंचा था। उसने गाड़ी दौड़ाकर मतदाताओं में भय पैदा करने और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियारों से लैस कैंपर गाड़ी जब्त कर ली थी। इस संबंध में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल एवं वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सुजानाराम निपुण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Related posts:

सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है: निज़ाम

जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

