Doordrishti News Logo

चोरी की बोलेरो से हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

  • अवैध पिस्टल,जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
  • जोधपुर,पाली का वांछित है अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर
  • एक भागने में सफल

जोधपुर, कमिश्नरेट पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी और तस्करों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी रात को कर रखी है। ऐसे में लूणी पुलिस को मुखबिरी जानकारी मिली कि एक बोलेरो बिना नंबरी जो बालोतरा से चुराई गई है वह हलका क्षेत्र में सरेचा गांव मेें घूम रही है।

हैड कांस्टेबल सुनील कुमार ने मय जाब्ते के नाकाबंदी की। आरोपी ने पुलिस की नाकाबंदी को ना सिर्फ तोड़ा बल्कि हैडकांस्टेबल पर गाड़ी को चढ़ाने का भी प्रयास किया। बाद में उसे पकड़ लिया गया। आरोपी पाली जिले के रोहिट थाने का हिस्ट्रीशीटर निकला। उसके पास से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। चोरी की इस बोलेरो को भी जब्त कर लिया, जो उसने बालोतरा से चुराना बताया।

लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि हैडकांस्टेबल सुनील कुमार को सूचना मिली कि बालोतरा से चुराई एक सफेद रंग की बिना नंबरी बोलेरो लूणी के सरेचा गांव में घूम रही है। तब उन्होंने नाकाबंदी कर इस बोलेरो के चालक को रूकवाने का प्रयास किया। मगर उसने पुलिस पर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास किया और गाड़ी को भगा कर कांकाणी की तरफ ले गया। बाद में सूचना पर अन्य जगहों पर नाकाबंदी करवाई गई। आरोपी गाड़ी को मोगड़ा होते हुए रोहिट की तरफ लेकर गया। जहां उसके साथ एक अन्य आरोपी रोहिट के ढूडली निवासी श्यामलाल पुत्र बाबूलाल उतर कर फरार हो गया। बोलेरो में सवार आरोपी फिर से गाड़ी को लेकर थाना क्षेत्र की तरफ आया तो उसे पकड़ लिया गया।

थानाधिकारी पारिक ने बताया कि आरोपी रोहिट थानान्तर्गत ढूडली निवासी सुनील पुत्र आसूराम डारा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तलाशी लिए जाने पर एक पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। उसने यह बोलेरो भी बालोतरा से चुराना बताया। उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा, पुलिस पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

पंद्रह प्रकरण हैं दर्ज, रोहिट थाने का है हिस्ट्रीशीटर

थानाधिकारी पारिक ने बताया कि आरोपी सुनील डारा के खिलाफ पंद्रह प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। जिसमें एनडीपीएस,आर्म्स एक्ट, चोरी के वाहन रखना, मारपीट,धोखाधड़ी के शामिल हैं। जोधपुर आयुक्तालय में बासनी,झंवर, बोरानाडा के अलावा उदयपुर के हिरण मगरी, चित्तोडग़ढ़ के कपासन,पाली जिले के रोहिट थानों में यह प्रकरण दर्ज हैं। वह रोहिट थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

रोहिट में गेटमैन व बोरानाडा में फायरिंग में वांटेड

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी सुनील डारा गत दिनों पाली जिले के रोहिट रेलवे फाटक पर एक गेटमैन पर फायरिंग कर फरार हुआ था। जोधपुर में भी बोरानाडा हलके में फायरिंग केस में वांछित है। उसे पकडऩे में पुलिस की टीम में शामिल एएसआई राणाराम, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार, गणपत राम आदि शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026