Doordrishti News Logo

शौक मौज के लिए चुराता था एसयूवी,आखिर पकड़ा गया

जोधपुर, शहर की बोरानाडा थाना पुलिस ने लूट व वाहन चोरी के मामले में बुधवार को खुलासा करते हुए तीन वाहन जब्त किए व एक शातिर को गिरफ्तार किया। बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि लूट व चोरी के मामले में जालोर के सांचोर स्थित डेडवा निवासी विकास पुत्र बाबूलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

जिससे पूछताछ में पता चला कि वो शौक मौज के चलते कार लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके पास से पुलिस ने चोरी की एक स्कोडा, लूटी हुई स्विफ्ट कार व एक अन्य कार बरामद की। शातिर ने पूछताछ में दो नामजद आरोपियों के नाम का भी खुलासा किया,जो लूट व चोरी की वारदातों में उसके सहयोगी थे। जिनमें भाटीप थाना करडा जालोर सुभाष विश्नोई पुत्र लाभूराम व जाखल, सांचोर निवासी कैलाश पुत्र जगराराम शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम के साथ मुखबिर तंत्र को मजबूत किया। इसके बाद फुटेज से बदमाश की पहचान हो पाई।
यूं देते वारदात को अंजाम
थानाधिकारी ने बताया कि गोविंद राम की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया कि 31 दिसंबर को डालीबाई चौराहा स्थित उनके घर पाल बारला बैरा जा रहे थे। तभी आशाराम आश्रम चौराहा पर तीन बदमाशों ने कार को रूकवाया और मारपीट करने लगे थे। इसके बाद कार की चाबी छीन लूट कर भाग निकले।
मौका लगते ही कार उड़ाई
सज्जनलाल सैनी की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि 17 दिसंबर को पाल रोड स्थित बालाजी किराणा स्टोर के सामने उनकी कार खड़ी थी। तब वे दूध की थैली लेकर कार की तरफ बढ़े तो कार गायब मिली। बदमाश कार चोरी कर भाग गए थे।

फंसी कार भी ले भागे थे बदमाश

पूछताछ में पता लगा कि परिवादी अपने दोस्तों के साथ जा रहा था, तब पाल बाई पास रोड जिस पर  रिंग रोड बनाने का काम चल रहा है। यहां एक कार रेत में धंसी हुई मिली। जिस पर बदमाशों ने उसे रेत से निकालने के बहाने मदद देने का आश्वासन दिया। लेकिन बदमाश कार दौड़ाकर भाग निकले।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026