Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम की ओर से शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने को लेकर बनाए जा रहे विभिन्न बरसाती नालों के निर्माण कार्य का आयुक्त डॉ. अमित यादव ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त डॉ. अमित यादव एसई विनोद व्यास, एक्सईएन सुधीर माथुर के साथ गौशाला मैदान नाला, एमडीएम हॉस्पिटल सेक्टर 7 नाला, यूनिवर्सिटी नाला एवं एम्स हॉस्पिटल नाले का निर्माण कार्य का जायजा लिया। अमृत योजना के तहत करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से शहर में बरसाती नालों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। आयुक्त डॉ. अमित यादव ने संवेदक को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने एवं निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्य की नियमित रूप से जांच की जाए, क्वालिटी चेकअप किया जाए। एम्स अस्पताल के पास नगर निगम के आश्रय स्थल का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया और आश्रय स्थल संचालकों को व्यवस्थाओं को बेहतर करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने शहर के भाटी चौराहा, रातानाडा क्षेत्र में सड़क़ धंसने को लेकर साइड विजिट की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह सड़क़ एनएच के पास होने के करण एनएच और पीएचईडी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। आयुक्त ने पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी पानी के लीकेज हो रहे हैं उन लीकेज को दुरुस्त किया जाए, एनएच अधिकारियों को इस सड़क़ को सही करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि सड़क़ के धसने से आमलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द इस सड़क़ को सही किया जाए, निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026