बाल अपचारियों ने पहले बाइक चुराई,फिर दो छात्राओं से लूटे मोबाइल
जोधपुर, शहर के रातानाडा हलके में एक दिन में दो छात्राओं से मोबाइल लूट की घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में यह कारस्तानी बाल अपचारियों द्वारा करना घटित हुआ। जिस बाइक पर वारदातें की गई वो भी चोरी की निकली और रातानाडा क्षेत्र से ही चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस प्रकरणों के खुलासे में लगी है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के छपरा हाल गोल्फ कोर्स एयरपोर्ट इलाके में रहने वाली छात्रा शिल्पा के हाथ से बाइक सवार दो लोग उसका मोबाइल छीनकर ले गए। इसी तरह की एक अन्य घटना कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के समीप खासबाग के नजदीक हुई। जिसमें छात्रा शेरे विलास की रहने वाली गरिमा के हाथ से बाइक सवार मोबाइल लूट कर ले गए। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाएं कुछ समयांतराल में हुई।
सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पता लगा कि बाइक पर सवार दो लोग बाल अपचारी प्रतीत हुए हैं। जिन्होंने पहले भास्कर चौराहा के पास में मंगलदीप अपार्टमेंट के नजदीक से एक बाइक को चुराई। फिर इसी बाइक पर उक्त वारदातें की है। पुलिस का कहना है कि बालकों की पतारसी का उन्हें संरक्षण में लिए जाने का प्रयास जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

