Doordrishti News Logo

कैंचीधाम यात्रियों के लिए पत्रकार संगठन ने की जलसेवा

  • कैंचीधाम स्थापना दिवस पर बाबा नीम करौली के दर्शनार्थियों के लिए लगाया कैम्प
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नैनीताल इकाई ने की निःशुल्क जल सेवा

कैंचीधाम,उत्तराखंड में भवाली- अल्मोड़ा मार्ग स्थित विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नैनीताल इकाई ने निःशुल्क जल सेवा की।

उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) की जनपद नैनीताल इकाई द्वारा निःशुल्क जल सेवा प्रदान की गई। निःशुल्क पेयजल केन्द्र पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही।

अलसुबह बाबा नीम करौली के दर्शनों के लिए देश-दुनियां के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने के साथ ही यूनियन द्वारा संचालित निःशुल्क पेयजल सेवा केन्द्र पर भी पीने का स्वच्छ जल लेने के लिए भीड़ बढ़ने लगी। भीड़ इतनी अधिक पड़ने पत्रकार सेवार्थियों की कमी होने पर समाजसेवीयों ने भी सेवा दी, जिसमे संदीप मेहरा ने जल वितरण में पूरे दिन अपनी सेवाएं दी। इस पुनीत कार्य में कई स्कूली बच्चे और अन्य श्रद्धालुओं भी व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया।

उत्तराखण्ड ही नहीं,उत्तर प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा सहित विदेशों से भी बाबा के भक्त बड़ी संख्या में भक्त कैंची धाम पहुंचे थे। कैंचीधाम से काफी पहले ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था जिससे कैंची धाम तक पैदल पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु और यात्री गर्मी और प्यास से बेहाल थे। ऐसे में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सेवार्थियों द्वारा उपलब्ध स्वच्छ पेयजल से यात्रियों को काफी राहत मिली। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सदस्यों का सेवाभाव देखकर यात्रियों और श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने अनेक सामाजिक संगठनों को विभिन्न अवसरों पर अलग-अलग तरह की सेवा करते हुए देखा है लेकिन पत्रकार संगठन का इस तरह से सामाजिक कार्य में जुटना अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।

भीषण गर्मी में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेयजल प्रदान करने में नैनीताल जनपद इकाई की अध्यक्ष दया जोशी, धर्मानद खोलिया, हेम चन्द्र लोहनी, पूरन रूवाली और संदीप मेहरा दिन भर सेवा में जुटे रहे। कैंचीधाम में निःशुल्क पेयजल केन्द्र के संचालन की व्यवस्था करने के लिए नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जिलाध्यक्ष दया जोशी के नेतृत्व में खैरना से पत्रकार हेमचन्द्र लोहनी, हल्द्वानी से पूरन रूवाली और हल्दूचौड़ से धर्मानन्द खोलिया एक दिन पूर्व ही कैंची धाम पहुंच गये थे। इससे पूर्व कई पिकप वाहनों के माध्यम से ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में सीलबंद पानी की पेटियां कैंचीधाम पहुंचायी गई। हेमचन्द्र लोहनी ने पेयजल वितरण केन्द्र की व्यवस्था कर पानी की पेटियों के भंडारण और रख रखाव की व्यवस्था की थी।नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नैनीताल की इस जनसेवा कार्य की प्रदेश कार्यकारिणी ने सराहना की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026