डिस्कॉम की महिला जेइएन का शव कायलाना में मिला
- कार मिली कायलाना सिद्धनाथ रोड पर
- मछलियों को दाना चुगाने गई थी
जोधपु, जोधपुर डिस्कॉम की महिला जेइएन का शव शनिवार की दोपहर में कायलाना झील में मिला। वह सुबह नौ दस बजे के करीबन अपने घर से निकली थी। कार सिद्धनाथ रोड पहाड़ी के पास में पार्क की हुई मिली।
गाड़ी के नंबर के आधार पर उनकी पहचान की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में फिलहाल इसे हादसा बताया गया है। वे सुबह मछलियों को दाना डालने गई थी। संभवत: पैर फिसलने से उसमें गिरी होगी।
राजीव गांधी नगर थाने के एएसआई पाबूदान सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि कायलाना सिद्ध नाथ रोड पर एक कार सेलेनियो खड़ी है जो बंद लॉक है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। किसी शख्स के होने की आशंका में पानी में तलाश करवाया गया। तब उसका शव पानी में नजर आ गया। तब गोताखोरों की मदद से एक महिला का शव बाहर निकाला गया। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने उदयमंदिर थाने में सूचना दी। तब मृतका की पहचान जोधपुर डिस्कॉम की जेइएन 45 वर्षीय वंदना पुत्री विजय स्वरूप बंसल के रूप में हुई।
वह पुराना पब्लिक पार्क राइका बाग के पीछे रहती थी। शव की पहचान के लिए 17 वर्षीय पुत्री वहां पहुंची और अपनी मां के रूप में पहचान की।
पति कनाडा में, तलाक सुदा
एएसआई पाबूदान सिंह ने बताया कि वंदना के पति लोकेश गुप्ता कनाडा में रहते हैं। वह तलाकसुदा था। डिप्रेशन के चलते दवाईयां भी चल रही थी। चक्कर आने की बीमारी थी। वंदना के खुद के दो और बहनें भी है। एक बेटी उसके साथ ही रहती है। वह खुद अपने पिता विजय स्वरूप बंसल के पास में रहती थी। उनके पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। शव की कार्रवाई रविवार को की जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

