Doordrishti News Logo

सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की लेफ्टिनेंट जनरल ने दी जानकारी

जोधपुर, भारत सरकार ने सशस्त्र बलों में सेवा करने को भारतीय युवाओं के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना को मंजूरी दी। इस योजना को अग्निपथ योजना कहा जाता है और इसके तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा। अग्निपथ योजना, देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। यह योजना महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर प्रदान करती है।

जोधपुर सैन्य स्टेशन में क्षेत्रीय मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, डेजर्ट कोर ने योजना के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला। अग्निवीरों को तीनो सेवाओं में लागू जोखिम और कठिनाई भत्ते के साथ एक आकर्षक निर्धारित मासिक पैकेज दिया जाएगा। चार साल की अवधि पूरी होने पर, अग्निवीरों को एकमुश्त ‘सेवा निधि’ पैकेज का भुगतान किया जाएगा, जिसमें उनके योगदान की संचित राशि और सरकार से मिलने वाला योगदान पर अर्जित ब्याज शामिल होगा। योग्यता और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर, केंद्रीय, पारदर्शी और कठोर प्रणाली के माध्यम से चार साल की सेवा के बाद चुने गए 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को सशस्त्र बलों के नियमित संवर्ग में सम्मिलित किया जाएगा।

कोर कमांडर ने अग्निपथ योजना की एक परिवर्तनकारी योजना के रूप में सराहना की जो राजस्थान और गुजरात के युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के सपने को पूरा करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना युवाओं को टूर ऑफ ड्यूटी के बाद समाज में सैन्य लोकाचार के साथ,सशक्त,अनुशासित और कुशल युवाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक बड़ा योगदान देगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026