Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से छह बाइक चोरी

जोधपुर, कमिश्ररेट में सक्रिय वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से छह बाइक चुराई। संबंधित थाना पुलिस ने इस बारे में प्रकरण दर्ज किए हैं।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी जितेंद्र पुत्र भंवरलाल की बाइक तीसरा पुलिया से चोरी हो गई। दूसरी तरफ शिपहाउस नागौरी गेट एरिया में रहने वाले अब्दूल सत्तार पुत्र मो. इब्राहिम की बाइक प्रताप नगर के करवा गार्डन के बाहर से चोरी हो गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार 11 सेक्टर में किराए पर रहने वाले शंकरलाल पुत्र देवाराम की बाइक अज्ञात चोर घर के बाहर से चुरा ले गया।

इधर बासनी पुलिस ने बताया कि कुड़ी 4 जी निवासी संजय कुमार पुत्र विजय रात महतो की बाइक एमआईए द्वितीय फेज से अज्ञात चोर ले गया। इधर बोरानाडा बस स्टेण्ड के पीछे के रहने वाला भलाराम पुत्र बस्तीराम अपनी बाइक लेकर पुराना हाईकोर्ट परिसर आया था। यहां परिसर के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई। जटिया बस्ती मथानिया निवासी धनाराम पुत्र लक्ष्मणराम की बाइक तिंवरी क्षेत्र से चोरी हो गई। मथानिया पुलिस ने बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026