Doordrishti News Logo

बिजली बिल बकाया बताकर एफडी को ओडी में बदल 2.08 लाख उड़ा डाले

  • साइबर ठगी
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रिफंड करवाया

जोधपुर, शहर में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। साइबर एक्सपर्ट ठगी के शिकार व्यक्ति सही समय पर सूचना मिलने पर उनकी राशि को होल्ड या रिफंड भी करवाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के एक व्यक्ति को बिजली का बिल बकाया बता कर उसके खाते से शातिर ने 2.08 लाख की रकम निकाल ली। दो लाख रूपए उसके फिक्सड डिपोजिट के थे। उसे ओडी यानी ओवर ड्राफ्ट में बदल दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस राशि को रिफंड कर प्रार्थी को राहत पहुंचाई।

खांडाफलसा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर एसबीआई के पीछे रहने वाले सुरेंद्र गुरूवाणी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पास में बिजली का बिल बकाया होने का मैसेज मिला। तब बातचीत करने पर शातिर ने उसके बैंक खाते से एफडी के दो लाख और अन्य खाते से 8 हजार रूपए उड़ा लिए। एफडी को ओडी में बदल दिया। थानाधिकारी ने बताया कि मामला सामने आते ही थाने के कांस्टेबल साइबर एक्सपर्ट सुनील विश्रोई ने कार्रवाई करते हुए साइबर एक्सपर्ट लोगों से संपर्क साधा और प्रार्थी की रकम को फिर से रिफंड करवा दिया। रकम फिर से रिफंड होने पर सुरेंद्र गुरूवाणी ने पुलिस का आभार जताया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026