Doordrishti News Logo

पैलेस ऑन व्हील: सितंबर तक फिर से शुरू होने की बनी संभावना-palace on wheels likely to restart by september

जोधपुर, शहर में कोविड के चलते पिछले दो साल से बंद पड़ी पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को राजस्थान पर्यटन निगम (आरटीडीसी) इसी साल सितम्बर-अक्टूबर से चलाने की तैयारी कर रहा है। आरटीडीसी ने इस बार इस ट्रेन के संचालन निजी सहभागिता से पीपीपी मोड पर करने का निर्णय किया है। कोरोनाकाल से पहले तक इस ट्रेन को रेलवे के साथ पार्टनरशिप करके चलाया जाता था, जिसमें रेलवे को 56 फीसदी और आरटीडीसी को 44 फीसदी रेवेन्यू शेयर मिलता था, लेकिन इस बार ट्रेन का किराया व अन्य खर्चे के तौर पर एक फिक्स रेलवे को दी जाएगी।

पीपीपी मोड पर चलाने की योजना

इस शाही रेल को पीपीपी मोड पर चलाने पर चर्चा के लिए आज होने वाली आरटीडीसी की बोर्ड बैठक में एक प्रस्ताव भी रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि रेलवे ने पिछले दिनों पार्टनरशिप के तहत इस ट्रेन का संचालन करने से मना कर दिया था। रेलवे ने नई पॉलिसी भारत गौरव ट्रेन के तहत शाही रेल को चलाने की बात कही थी। लेकिन इस तरह से आरटीडीसी ने इसे घाटे का सौदा मानते हुए पीपीपी मोड पर चलाने पर विचार किया है। क्योंकि आरटीडीसी के पास खुद का पर्याप्त स्टाफ भी कम है। अब आरटीडीसी इसी साल सितम्बर से इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि विंटर सीजन में राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक इसमें घूम सकें।

यूडी टैक्स माफी के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा

कोरोना काल से 2 साल तक आरटीडीसी की होटल व अन्य संपत्तियों पर ट्यूरिस्ट एक्टिविटी बंद रही, जिसके कारण निगम को कोई कमाई नहीं हुई। इसके विपरीत नुकसान ही झेलना पड़ा है। ऐसे में प्रदेश की नगरीय निकायों से इन संपत्तियों पर लगने वाले यूडी टैक्स (शहरी विकास टैक्स) को माफ करने के प्रस्ताव को भी रखा गया है, जिस पर चर्चा के बाद सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर- अक्टूबर की बीच पैलेस ऑन व्हील पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026