Doordrishti News Logo

जोधपुर डिस्कॉम का कनिष्ठ अभियंता 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

फैक्ट्री लोड कम करने के लिए मांगी थी घूस

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जोधपुर डिस्कॉम के एक जेईएन विपेन्द्र सिंह को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने यह रिश्वत एक फैक्ट्री का लोड कम करने की एवज में ली थी। वह कई दिन से परिवादी से साठ हजार रुपए की मांग कर रहा था। उससे पूछताछ करने के साथ ही मकान की तलाशी ली जा रही है।

एसीबी के डीआईजी कैलाश विश्नोई ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि डी-1 सहायक अभियंता कार्यालय में तैनात जेईएन विपेन्द्र सिंह उसकी फैक्ट्री का लोड कम करने की एवज में साठ हजार रुपए की मांग कर रहा है। विपेन्द्र सिंह लगातार कई दिन से उस पर साठ हजार रुपए देने के लिए दबाव बना तंग कर रहा था। गुरुवार को एसीबी एएसपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एक टीम ने ट्रैप कर परिवादी को गुलाबी रंग लगे चालीस हजार रुपए के साथ विपेन्द्र सिंह के पास भेजा। कार्यालय में बैठे विपेन्द्र सिंह को चालीस हजार रुपए थमाते ही राशि अपनी जेब में डाल दी। उसी समय वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी जेब से रंग लगे चालीस हजार रुपए बरामद कर लिए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026