मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का माल किया पार
जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित कालीबेरी क्षेत्र की एक मोबाइल की दुकान में रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाते हुए हजारों के नए पुराने हैण्डसेट के साथ नगदी चुरा ले गए। घटना में दुकानदार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि पालड़ी पंवारान सूरसागर निवासी भागीरथ पुत्र बुधाराम माली और भूरटिया निवासी पवन पुत्र मांगीलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनकी काली बेरी में महादेव ई मित्र एवं मोबाइल नाम की दुकान है। गुजरी रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोडक़र वहां से नए पुराने तकरीबन 30 से ज्यादा हैण्डसेट चुराने के साथ 30 हजार की नगदी पार कर गए। सूरसागर पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

