Doordrishti News Logo

*फोर्टीफाइड चावल के उपयोग के केंद्र के अभियान को आगे बढ़ाएगा रेलवे*

  • कुपोषण दूर करने की दिशा में बड़ी पहल
  • रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा से जागरूकता का प्रयास

जोधपुर, देश में कुपोषण की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा फोर्टीफाइड चावल के उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के शुरू किए गए अभियान को रेलवे गति प्रदान करेगा। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए गरिष्ठ चावल के सेवन से होने वाले लाभों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के महत्ती उद्देश्य के लिए रेलवे सार्वजनिक उद्घोषणा सिस्टम के माध्यम से लाखों यात्रियों तक इस संबंध में प्रधानमंत्री का संदेश प्रसारित करेगा।

उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन प्रधान मंत्री द्वारा फोर्टीफाइड चावल के अधिकाधिक सेवन से संबंधित खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा तैयार किया गया रेडियो जिंगल संदेश सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर समय-समय पर प्रसारित किया जाएगा, जिससे लाखों यात्री इससे लाभान्वित होंगे और फोर्टीफाइड चावल के सेवन से होने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिकाधिक प्रयोग कर सकेंगे।

डीआरएम ने बताया कि इस तरह की घोषणा करने के आशय का पत्र उत्तर- पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों को प्राप्त हुआ है और इसे जोधपुर मंडल में भी शीघ्र अमल में लाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026