Doordrishti News Logo

डीआरएम ने जांची रेण रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं

  • मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश
  • जल्दी बने ऊपरी पैदल पुल

जोधपुर, रेल मार्ग के जरिए नागौर जिले के बुटाटी धाम जाने वाले यात्रियों को रेण स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रेलवे हर सम्भव कदम उठाएगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सोमवार को रेण रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं जांची और उनमें उन्नयन के निर्देश दिए। पांडेय सोमवार को भीषण गर्मी के बावजूद मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेण रेलवे स्टेशन पंहुची और वहां देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लकवाग्रस्त रोगियों व यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया व आम लोगों से बातचीत की।

उन्होंने वहां यात्री सुविधाओं में वृद्धि के तहत हो रहे नए विकास कार्यों का जायजा लिया और उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बन रहे ऊपरी पैदल पुल के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और उसे निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए जिससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अलावा उन्होंने दोनों प्लेटफार्म पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने, यात्रियों को बैठने के लिए बेंचें लगाने तथा प्रतीक्षालय व प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं में हरसंभव बढ़ोतरी के निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली अभियंता विजय चौधरी,वरिष्ठ मंडल संकेत और दूरसंचार अभियंता सुनील कुमार जांगिड़ सहित अनेक अधिकारी व निरीक्षक मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026