मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पलटी खाई
एक ही परिवार के चार लोग घायल
जोधपुर। शहर के निकट सतलाना लूणी रोड पर रविवार की देर शाम को एक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सडक़ से उतर गई। बाद में वह पलटी खा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि बिलाड़ा में खेजड़ला का रहने वाला एक परिवार जिनमें विक्रम ओझा, मंजूलता, मोनिका और उसका बेटा कार में सवार होकर लूणी गए थे, जहां से रविवार की देर शाम को अपने घर की ओर लौट रहे थे। सतलाना लूणी मार्ग मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सडक़ से उतकर पलटी खा गई। हादसे में चारों घायल हो गए। जिन्हें बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। थानधिकारी ने बताया कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

