Doordrishti News Logo

भाजपा सहित हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर उपद्रव

जोधपुर, शहर में सोमवार को ईद के एक दिन पहले झंडा लगाने को लेकर हुई हिंसा की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठनों के लोगों ने बालेसर उपखंड कार्यालय में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। हिंसा में दोषी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने और पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बालेसर उपखंड अधिकारी डॉ. मनोज कुमार खेमादा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। इसके कारण करौली, अलवर, जोधपुर में जगह- जगह दंगे फसाद हो रहे हैं।

जालोरी गेट चौराहे पर असामाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति पर झंडा लगाने वाहन जलाने, दुकानों में लूटपाट करने, चाकू और लाठियों,सरियों से वार कर लोगों को घायल किया है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और घायलों के पीडि़त परिवार को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए।

ये कार्यकर्ता और संगठन थे मौजूद

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रमोद जैन,पूर्व पंचायत समिति सदस्य सवाई सिंह इंदा, कैप्टन अमर सिंह इंदा, बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष गिरी गोस्वामी, मंत्री दिलीप कच्छावा, संयोजक बजरंग पंचारिया, व्यापार मंडल के महावीर जैन, दिलीप जैन, राकेश जैन, बालाराम घमडोनी, रमेश कुमार सोनी, पुखराज सिंह इंदा, मनोहर लाल जैन, घनश्याम सोनी, पवन सोनी, शेखर सोनी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की नीति के चलते आए दिन दंगे फसाद हो रहे हैं। मंडल अध्यक्ष पपुराम कचवाह, दिलीप शर्मा, बजरंग शर्मा, किशोर शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026