Doordrishti News Logo

मौसम बदला, बादल बरसे, उमस ने मारा

जोधपुर, मारवाड़ में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार को आंशिक राहत मिली। दोपहर बाद मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई। हल्की बारिश थमने के साथ हवा बंद हो गई और उसम की मार झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने इसे पश्चिमी विक्षोभ का असर माना है। इसका असर शनिवार तक बने रहने के आसार है। इसके बाद रविवार से फिर गर्मी अपना रोद्र रूप दिखाने लगेगी।

जोधपुर शहर में भी शुक्रवार की अपरान्ह तीन बजे से मौसम में बदलाव होते दिखा। शाम चार बजे तक शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। सड़कें गीली कर गई मगर उमस बढऩे से लोग से लोगों में बेचैनी बढ़ गई। शहर और इसके आस पास शुक्रवार दोपहर पश्चात यकायक मौसम बदल गया। जोधपुर शहर सहित जिले के कुछेक क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश सिर्फ सडक़ों को ही भिगो पाई। बारिश के कारण आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। अब कभी चटक धूप निकली तो कभी सूरज बादलों की ओट में चला जाता रहा।

सुबह मौसम साफ नजर आया

जोधपुर शहर में सुबह से मौसम एकदम साफ नजर आ रहा था। तेज धूप निकली हुई थी। हल्की हवा चलने के बावजूद उमस महसूस हो रही थी। दोपहर पश्चात आसमान में हल्के बादल आने लगे, लेकिन तेज धूप को देखते हुए बारिश के आसार बिलकुल भी नजर नहीं आ रहे थे। दोपहर पश्चात शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित कुछ हिस्सों में यकायक बड़ी-बड़ी बूंदे टपकना शुरू हो गई। एक तरफ धूप निकली हुई थी वहीं बादल भी बरस रहे थे। बूंदाबांदी का यह दौर थोड़ी देर के लिए चला और मौसम फिर से साफ हो गया।

जिले के ओसियां सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। कापरड़ा गांव में तूफानी बारिश का नजारा देखने को मिला। कापरड़ा में तेज बारिश के कारण मकानों से परनाळे बह निकले व सडक़ों पर भी पानी बहना शुरू हो गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026