सम्मानित हुए टीटीई का किया स्वागत
जोधपुर, इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 67 वें रेल सप्ताह समारोह के तहत सम्मानित होने वाले टीटीई का अभिनंदन किया गया।
ऑर्गेनाइजेशन के मंडल सचिव केजे अय्यर ने बताया कि 67 वें रेल सप्ताह समारोह के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने पर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ अवतार सिंह,संदीप मीणा,मोहम्मद साबिर,सुनील त्यागी, मेहरदीन खान व जगदीश दास का उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस उपलक्ष्य में ऑर्गेनाइजेशन की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने सम्मानित होने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इनमें अवतार सिंह को महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत किया गया था।
उल्लेखनीय है कि ब्रांच के मुख्य टिकट निरीक्षक पदमसिंह राठौड़ (स्काउट)को महाप्रबंधक व रामसिंह राठौड़ व वरिष्ठ चल टिकट परीक्षक आशा कंवर को स्काउट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु डीआरएम स्तर पर पुरस्कार मिला है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

