Doordrishti News Logo

महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर, जिला पूर्व के एक पुलिस स्टेशन में महिला ने अपने ससुर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आज पीडि़ता का मेउिकल करवाने के साथ अनुसंधान आरंभ किया है। इस बारे में अब जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 22 साल की महिला की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि तीन दिन पहले पति काम पर गया हुआ था। तब घर में उसके दो बच्चे मौजूद थे। इस बीच मौका पाकर उसके ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसने धमकाया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews