Doordrishti News Logo

सम्राट अशोक उद्यान के ओपन थियेटर को शुरू करने को किया नुक्कड़ नाटक

विश्व रंगमंच दिवस

जोधपुर, सर्व जनहित एवं विकास सेवा संस्थान का कला एवं संस्कृति विभाग के बैनर तले विश्व रंगमंच दिवस पर सम्राट अशोक उद्यान स्थित ओपन थिएटर को शुरू करवाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोधपुर को प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट बनाने की मुहिम के तहत पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाकर कलाकारों की संगोष्ठी आयोजित की गई है।

संगोष्ठी में कलाकारों ने अपनी पीड़ा बताई जिसमें मुख्यतया उन्होंने ओपन एयर थिएटर को तत्काल शुरू करवाकर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी को सुपुर्द करवाने, राजस्थानी भाषा को मान्यता, मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना 2021 में वंचित कलाकारों को एकमुश्त मिलने वाली रु 5000 सहायता से तत्काल लाभान्वित करने, पेंशन योजना, अभिनेता आवासीय कॉलोनी, थियेटर में प्रथम नाटक मंचन की अनुमति, कलाकारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और बीमा योजना से जोड़ने जैसी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा।

सम्राट अशोक उद्यान के ओपन थियेटर को शुरू करने को किया नुक्कड़ नाटक

संस्थान के अध्यक्ष लोक कलाकार, अभिनेता विष्णु सरगरा ने बताया कि संस्थान गत 2016 से ओपन एयर थिएटर को शुरू करवाने के लिए संघर्षशील है। थिएटर शुरू नहीं करने के लिए संस्थान शहर के कला प्रेमियों की आवाज बनकर कई आंदोलन और थिएटर के बाहर दो बार नुक्कड़ नाटक आयोजित कर राजस्थान सरकार का ध्यान आकर्षित करवा चुकी है परंतु जोधपुर के जाए जनमिये अशोक गहलोत कलाकार वर्ग की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। जबकी अशोक उद्यान का ओपन एयर थिएटर एक विरासत की हैसियत रखता है जो अपनी खूबसूरत बनावट के कारण यह पेरिस, वेल्स और जिनेवा की याद दिलाता है।

इस अवसर पर संस्थान का कला एवं संस्कृति विभाग,पर्यावरण प्रेम भारती गोस्वामी, स्वच्छता विनीता हंस, महिला उत्थान मंजू मेवाड़ा, विधि उर्वशी चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता चतराराम मॉल, संगठन मंत्री सुरेंद्र सरगरा, शिक्षा डॉ अजय वर्धन आचार्य, कलाकार भरत सुथार, अलवरसिंह,भाकरराम,दीपिका सुथार, अशोक मारवाडी़ व रवि सैनी आदि मौजुद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed