Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाईजी के तालाब का किया अवलोकन

तालाब के मौलिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए बेहतर विकास के लिए दिए निर्देश

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर शहर में प्राचीन जलाशय बाईजी का तालाब का अवलोकन किया और इसके जीर्णोद्धार एवं विकास तथा सौंदर्यीकरण की दृष्टि से प्रस्तावित योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नगर-निगम (उत्तर) और जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इससे संबंधित प्रस्तावित योजना का अवलोकन किया और योजना से संबंधित कार्यों का जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाईजी के तालाब का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस तालाब के मूल हेरिटेज स्वरूप को बरकरार रखते हुए यहां पार्क, वॉक-वे और पार्किंग की सुविधाओं को भी विकसित करें। बाईजी का तालाब जलाशय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त डॉ. इंद्रजीत यादव, शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम (उत्तर) महापौर कुंती देवड़ा, नगर निगम (उत्तर) अधीक्षण अभियंता पीएस तंवर व अन्य अधिकारी,जन प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाईजी के तालाब का किया अवलोकन

क्षेत्रवासी हुए गदगद

बाईजी का तालाब के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां के क्षेत्रवासियों से भी संवाद स्थापित किया तथा बहुत ही सहज अंदाज में उपस्थित क्षेत्रवासियों से पूछा कि वे इस तालाब के विकास कार्य से क्या-क्या उम्मीदें रखते हैं। उन्होंने वहां उपस्थित इस इलाके के नन्हे बच्चों से पूछा कि इस तालाब के पास उन्हें क्या चाहिए। इस पर सभी बच्चों ने एक स्वर में कहा पार्क-पार्क! मुख्यमंत्री ने बाईजी का तालाब के अवलोकन के बाद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तथा मुस्कुराते हुए बच्चों, बूढ़ों और जवानों से उनकी आशाएं और अपेक्षाएं जानी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026