मेफेड्रोन के साथ दो युवक गिरफ्तार, बेचने की फिराक मेें थे
38 ग्राम एमडी बरामद
जोधपुर, जिला पश्चिम की स्पेशल टीम और चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवक को एमडी ड्रग के साथ पकड़ा है। युवक उसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 38 ग्राम एमडी बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम वंदिता राणा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए बुधवार रात को डीएसटी के प्रभारी निरीक्षक मनीष देव को मुखबिरी सूचना मिली कि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड हलके में कुछ युवकों द्वारा मादक पदार्थ मेफेड्रान एमडी को बेचा जा रहा है। इस पर चौहाबो प्रभारी एसआई मानाराम के साथ पुलिस की टीम में शामिल हैडकांस्टेबल प्रेमचौधरी, कांस्टेबल बजरंग सिंह,दिनेश,सुनील,फरसाराम, बलवीर, भविष्य कुमार ने घेराबंदी के बाद सूचना के आधार पर सेक्टर 11 में अस्पताल के पास में रामड़ावास पीपाड़ शहर हाल राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी संदीप उर्फ सेंडी पुत्र अर्जुनराम विश्रोई और सूंथला निवासी मुकेश गुर्जर पुत्र बाबूलाल को पकड़ा गया। संदीप उर्फ सेंडी के पास से 32 ग्राम और मुकेश गुर्जर के पास से 6 ग्राम मेफेड्रान एमडी ड्रग मिली। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच अब देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी को सौंपी गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

