Doordrishti News Logo

सामान खरीदने के बाद कार्ड ब्लॉक हुआ, मेजर से कस्टमर केयर पर 1.87 लाख की ठगी

सूचना के बाद पुलिस ने 40 हजार होल्ड करवाए

जोधपुर, शहर के शिकारगढ़ स्थित आर्मी अस्पताल में फील्ड ऑफिसर मेजर को एक दुकान पर सामान खरीदने के बाद भुगतान करना महंगा पड़ गया। क्रेडिट कार्ड अचानक ब्लॉक हो गया। इस पर कस्टमरकेयर से संपर्क किया गया। तब शातिर ने खाता संबंधी जानकारी ली और खाते से 1.87 लाख की रकम साफ कर दी। मेजर को पता लगने पर तुरंत रातानाडा पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने भी कार्रवाई की और 40 हजार रूपए होल्ड करवा दिए। मगर वे अब तक रिफंड नही हुए। मेजर की तरफ से पहले इस पर परिवाद पेश किया गया था। अब रातानाडा थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में रिपोर्ट दी गई है।

रातानाडा थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि मूलत: जंमू कश्मीर के अनंतनाग हाल शिकारगढ़ हमीदबाग क्षेत्र में रहने वाले सुहेल अहमद जो शिकारगढ़ केंट अस्पताल में फील्ड ऑफिसर पद पर है। 6 मार्च को उन्होंने रातानाडा भाटी चौराहा के समीप एक दुकान से सामान खरीदा था। तब भुगतान के लिए अपने एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना चाहा। मगर कार्ड ब्लॉक होने पर उन्होंने कस्टमरकेयर से संपर्क साधा। तब सामने वाले एक शख्स ने कॉल के जरिए बाद में खाता संबंधी पूरी जानकारी लेकर उनके खाते से 1 लाख 87 हजार 993 रूपयों की निकासी कर डाली। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने रातानाडा पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 हजार रूपयों की राशि को होल्ड भी करवा दिया। अब उनकी तरफ रातानाडा थाने मेें ठगी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026