Doordrishti News Logo

अमेरिका में पहली बार होगा राजस्थान दिवस समारोह

30 को होगा वर्चुअली आयोजन

जोधपुर, प्रदेश का सात चरणों के गठन पर राजस्थान का निर्माण हुआ। राजस्थान की खुशबू की महक चहुंदिशाओं में फैले इसके लिए राजस्थान दिवस मनाया जाता है। इस बार इसका आयेाजन 30 मार्च को होगा। देश-विदेश में बैठे राजस्थानी भी इस दिन अपनी माटी की महक को फैलाने में पीछे नहीं रहते हैं। देश के हर कौने में बैठे प्रवासी राजस्थानी इस दिन आयोजन कर रहे हैं। सात समुद्र पार अमेरिका में पहली बार राजस्थान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

न्यूयार्क में होगा आयोजन

राजस्थान दिवस पर इस बार न्यूयॉर्क में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। हालांकि यह कार्यक्रम ऑनलाइन रखा गया है लेकिन यह पहली बार है जब राजस्थान दिवस का आयोजन न्यूयॉर्क के प्रवासी राजस्थानी कर रहे हैं। जयपुर फुट यूएस के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि 30 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल होगा। इसमें इंडियन आइडल विनर स्वरूप खां रंगारंग प्रस्तुति देंगे। राजस्थानी कवि केशर देव मारवाडी,कुंवर जावेद कविता पाठ करेंगे। राजस्थान के कई ख्यातनाम कवि प्रस्तुति देंगे। जयपुर फुट यूएस के चेयरमैन प्रेम भंडारी व अमेरिका के ड्यूस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट बीकानेर मूल के पंकज ओझा कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में लंदन,कनाडा, नोर्वे,आस्ट्रेलिया मिडिल इस्ट आदि जुडेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण का वैचारिक केंद्र बने-राज्यपाल

February 20, 2026

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

February 19, 2026

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

1 लाख बालिका-महिलाओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण- दीया कुमारी

February 18, 2026

जिलेभर में हुई अभिभावक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बैठक

February 18, 2026