Doordrishti News Logo
  • बनाड़ में खाया पलटी,चालक गिरफ्तार
  • मानवजीवन संकट में डालने का केस दर्ज
  • सयूवी का चालक भागा

जोधपुर, अवैध रूप से बजरी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस की सख्त नाकाबंदी को भी तोड़क़र अवैध बजरी से भरे डंपर और उसके साथ एस्कार्ट करने वाली गाडिय़ां अपना कार्य कर रही हैं। शनिवार की तड़क़े एक बार फिर ऐसा ही वाकया हुआ। शिकागढ़ एरिया से आज तड़क़े फिर एक डंपर पुलिस की बेरियर और नाकाबंदी तोड़क़र शहर की सीमा में प्रवेश कर गया। पुलिस ने पीछा किया तब चालक गाड़ी से बजरी को पावटा- महामंदिर चौराहा पर बिखेर कर चला गया। आगे बनाड़ के रास्ते पुल पर चढऩे के बाद बनाड़ एरिया में पलटी खा गया। पीछा कर रही पुलिस ने डंपर को जब्त करने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस डंपर के साथ एक स्कार्पियो एस्कार्ट करते चल रही थी। मगर वह भागने में सफल हो गई।
रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि रात को वे गश्त पर थे। तब एक अवैध बजरी से भरा डंपर शहर की सीमा मेें आता दिखाई दिया। इस पर गश्त में उसका पीछा किया गया। रातानाडा भाटी चौराहा से उसका पीछा किया गया। एडीसीपी पूर्व भागचंद भी डंपर के पीछे लगे। मगर डंपर चालक गाड़ी को पावटा की तरफ ले गया और बीच रास्ते में अवैध रूप से भरी बजरी का खाली करता गया। महामंदिर चौराहा तक बजरी बिखेरी गई। इसके बाद वह पुल चढ़ते हुए बनाड़ की तरफ भाग गया। पुलिस भी इसके पीछे लगी। बनाड़ इलाके में जाकर यह पलटी खा गया। इसमें सवार चालक मांगीलाल विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि इस डंपर के साथ एक स्कार्पियो भी एस्कार्ट कर चल रही थी। मगर वह पकड़ में नहीं आई। घटना को लेकर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है। दो दिन पहले भी शिकारगढ़ एरिया से एक डंपर अवैध बजरी लेकर निकला था। इसका रातानाडा पुलिस ने पीछा किया था। तब यह डंपर सर्किट हाऊस चौराहा पर पलटी खा गया था। इसके चालक श्रवणराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया था।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026